पेरेंट्स पर भद्दे कमेंट, यूट्यूबर अलाहबादिया ने माफी मांगी:पीएम से सम्मानित हो चुके; मुंबई में रणवीर समेत समय रैना, अपूर्वा मखीजा पर केस

0
40

पेरेंट्स और महिलाओं पर भद्दे कमेंट मामले में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो इंडियाज गॉट लेटेंट के ऑर्गनाइजर के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज हुई है। बॉम्बे हाईकोर्ट के एडवोकेट आशीष राय की शिकायत के बाद मुंबई के खार थाने में केस दर्ज किया गया। विवाद बढ़ने के बाद रणवीर अलाहबादिया ने माफी मांग ली है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर अलाहबादिया को 2024 में पीएम मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम में सम्मानित किया था। उन्हें डिसरप्टर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था। विवाद बढ़ा तो अलाहबादिया ने माफी मांगी ‘मेरा कमेंट अनुचित था। फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरा जॉनर नहीं है। मैं बस सॉरी कहना चाहता हूं। कई ने पूछा क्या इस तरह से मैं अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करूंगा, जवाब में कहूंगा कि अपने प्लेटफॉर्म का ऐसा यूज बिल्कुल भी नहीं करना चाहता। जो भी हुआ उसके लिए मैं कोई जस्टिफिकेशन नहीं देना चाहूंगा। मैं बस माफी मांगना चाहता हूं। जजमेंट में मुझसे गलती हुई। जो मैंने बोला वो कूल नहीं था। मैंने मेकर्स से कहा है कि वीडियो का असंवेदनशील हिस्सा हटा दिए जाए। इंसानियत के नाते शायद आप मुझे माफ करें।’ 8 फरवरी का रिलीज हुआ था एपिसोड ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का शो है, जिस पर विवाद हो रहा है। यह एपिसोड 8 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इस शो में बोल्ड कॉमेडी कंटेंट होता है। इस शो के दुनियाभर में 73 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इस शो में पेरेंट्स और महिलाओं को लेकर ऐसी बातें कही गईं, जिनका जिक्र दैनिक भास्कर यहां नहीं कर सकता है। समय रैना के इस शो के हर एपिसोड को यूट्यूब पर औसतन 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिलते हैं। समय और बलराज घई को छोड़कर इस शो के हर एपिसोड में जज बदलते रहते हैं। हर एपिसोड में नए कंटेस्टेंट को परफॉर्म करने का मौका मिलता है। कंटेस्टेंट को अपना टैलेंट दिखाने के लिए 90 सेकेंड दिया जाता है। CM फडणवीस बोले- भद्दे तरीके से शो चलाना गलत महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा, ‘मुझे इसकी जानकारी मिली है। हालांकि मैंने उस शो को न देखा और न सुना है। पता चला है कि भद्दे तरीके से शो को चलाया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत हैl फ्रीडम ऑफ स्पीच सबके लिए है, लेकिन हमारी फ्रीडम तब खत्म हो जाती है जब हम किसी और की फ्रीडम में एनक्रोच करते हैंl यह ठीक नहीं है l सबकी मर्यादाएं हैं, हमने अश्लीलता के भी नियम तय किए हैंl अगर कोई उनको पार करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगीl’ एडवोकेट आशीष बोले- महिलाओं पर कमेंट कर पैसा कमाना क्राइम है केस दर्ज कराने वाले एडवोकेट आशीष ने दैनिक भास्कर से बात की। उन्होंने कहा- शो के वीडियो में महिलाओं को लेकर गलत बातें की गई हैं। इन भद्दे कमेंट के बाद वहां मौजूद लोग भी हंसते दिखे, जिससे यह साफ होता है कि उनकी मंशा महिलाओं के प्रति सम्मानजनक नहीं थी। इन वीडियो का मकसद सिर्फ पॉपुलैरिटी पाना था। महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां कर, ये लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए पैसे कमाना चाहते हैं। यह सीधा-सीधा अपराध है। समाज या किसी भी वर्ग के खिलाफ गलत बयानबाजी करना भी कानूनी तौर पर गलत है। खासकर जब यह कंटेंट छोटे बच्चों तक भी पहुंच सकता है। हमारा काम शिकायत दर्ज कराना था, अब एक्शन लेना पुलिस और प्रशासन का काम है, देखते हैं वे अपनी जिम्मेदारी कितनी निभाते हैं। गौरव तनेजा ने भी जाहिर किया गुस्सा
यूट्यूब पर फ्लाइंग बीस्ट के नाम से फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने X पर पोस्ट किया कि लगता है समय रैना पूरे यूट्यूब इंडिया को ही बैन करवाकर मानेगा। गौरव तनेजा के अलावा और भी कई यूजर्स ने रणवीर के इस कमेंट पर गुस्सा जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर रणवीर और समय ट्रोल हुए ——————————————- इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर विवाद: शो की कंटेस्टेंट ने कहा था- अरुणाचल के लोग खाते हैं डॉग मीट, FIR दर्ज स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना का कॉमेडी शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ कानूनी पचड़े में फंसते दिख रहा है। शो की एक कंटेस्टेंट के आपत्तिजनक कमेंट को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। ‘इंडिया गॉट लटेंट’ पॉपुलर शो है, जो कि यूट्यूब पर स्ट्रीम होता है। पूरी खबर पढ़ें-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here