पॉडकास्टर्स पर भड़के करण जौहर:बोले- जिन्हें सालों से नहीं बुलाया गया, ये लोग ऐसे मेहमान को बुलाते हैं और वो जहर उगलते हैं

0
18

बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर ने हाल ही में कुछ पॉडकास्ट पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कुछ पॉडकास्ट शो में ऐसे मेहमान बुलाए जाते हैं जो इंडस्ट्री और कलाकारों के बारे में गलत और अपमानजनक बातें करते हैं। करण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मैं मीडिया के ईमानदार और सम्मानित लोगों की पूरी इज्जत करता हूं, लेकिन कुछ पॉडकास्टर्स की एक अलग जमात अचानक ऐसी जगह से निकल आई है, जिन्हें जीपीएस भी नहीं ढूंढ सकता, ये लोग ऐसे मेहमान बुलाते हैं जिनके पास खोने को कुछ नहीं है। जिन्हें द्वितीय विश्व युद्ध (सालों) से कहीं बुलाया भी नहीं गया। फिर वही मेहमान जहर उगलते हैं और मेहनती व दिग्गज लोगों के बारे में बेहद बुरी बातें करते हैं। यह सब अब बंद होना चाहिए।” ज्योतिषियों पर भी करण जौहर ने सवाल उठाए वहीं, करण ने ऐसे ज्योतिषियों पर भी सवाल उठाए, जो लोगों की मौत तक की बातें करके डर फैलाते हैं। उन्होंने लिखा, “साथ ही, ज्योतिषी और बाबा जब लोगों की मौत तक की भविष्यवाणी करते हैं, तो यह बहुत ही डरावना और गलत होता है। फ्री स्पीच ठीक है, लेकिन सिर्फ फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए क्लिकबेट बिल्कुल नहीं।” करण ने बेटे का एक मजेदार वीडियो शेयर किया इसी बीच, करण ने शनिवार को अपने बेटे यश का एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में यश ‘नेपो बेबी’ लिखा टी-शर्ट पहने दिखे। करण ने उनसे पूछा, “ओ माय गॉड, तुम्हें पता है इस टी-शर्ट पर क्या लिखा है? तुम नेपो बेबी हो।” यश ने जवाब दिया, “हां, लेकिन मुझे लॉन्च नहीं होना।” इतना कहकर वह भाग गए। करण ने मजाक में कहा, “क्या! तुम्हें वैसे भी कौन लॉन्च कर रहा है?” करियर की बात करें तो करण ने हाल ही में फिल्म धड़क 2 को-प्रोड्यूस की है। इसमें तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आए। फिल्म 1 अगस्त को रिलीज हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here