32.8 C
Bhilai
Friday, March 14, 2025

प्यार का पंचनामा फेम सोनाली सहगल बनीं मां:एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को दिया जन्म; शादी को हुए थे डेढ़ साल

प्यार का पंचनामा में नजर आईं एक्ट्रेस सोनाली सहगल मां बन गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाली ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। हालांकि, अभी तक सोनाली और उनके पति आशीष सजनानी की ओर से अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सोनाली ने बुधवार शाम को सांताक्रूज के सूर्या अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। उनकी डिलीवरी नॉर्मल थी। मां और बेटी दोनों ही ठीक हैं। सोनाली सहगल ने जून 2023 में आशीष सजनानी से शादी की थी। इस साल अगस्त में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। इसके अलावा सोनाली ने 2006 में मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और टॉप 12 में शामिल हुई थीं। उनकी फिल्मी करियर की शुरुआत 2011 में प्यार का पंचनामा से हुई, जिसमें कार्तिक आर्यन भी नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया था। इसके बाद सोनाली को प्यार का पंचनामा 2 और वेडिंग पुलाव जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles