प्रधानमंत्री का मप्र दौरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी अहम है, क्योंकि फिजी के राष्ट्रपति भी साथ में लगभग दो घंटे रहेंगे। संभावित कार्यक्रम के मुताबिक फिजी के राष्ट्रपति नैकामा लालाबलावू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। इसके बाद दोनों नेता ग्वालियर का किला और तानसेन के मकबरे पर जा सकते हैं।
