Khairagarh News: खैरागढ़ के करमतरा स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रार्थना सभा से ठीक पहले स्कूल परिसर में मौजूद बच्चों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक-एक कर बच्चे चक्कर खाकर जमीन पर गिरने लगे। अचानक हुई इस घटना से स्कूल स्टाफ और बच्चों में हड़कंप मच गया।
