Indore News: छात्रावास एवं स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर भूख प्यासे, हाथों में विरोध की तख्तियां थामे 70 छात्र पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। परिसर में प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन छात्रों का आरोप है कि प्राचार्या द्वारा जातिगत भेदभाव किया जाता है। शिक्षा के अलावा दूसरे कामों के लिए दबाव डाला जाता है।
