प्ले-ग्राउंड में बन रहा सिविल-कोर्ट, स्टूडेंट्स ने खोला मोर्चा:कोंडागांव कलेक्ट्रेट में धरना, शहर में रैली, बोले- मैदान हमारा अधिकार, कलेक्टर ने रुकवाया काम

0
11

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सिविल कोर्ट बिल्डिंग के निर्माण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्कूल मैदान पर कोर्ट भवन बनाया जा रहा है। मैदान को बचाने गुरुवार को फिर सैकड़ों स्टूडेंट्स सड़कों पर उतर आए। महात्मा गांधी वार्ड में पीएम श्री आत्मानंद स्कूल के सामने खेल मैदान में बिल्डिंग बनाई जानी है। स्टूडेंट्स इसका विरोध कर रहे हैं। छात्र-छात्राएं जिला न्यायालय का घेराव करने स्कूल से निकले। लेकिन, बाजार पारा के पास पुलिस और प्रशासन की टीम ने उन्हें रोक लिया। टीम ने समझाइश देकर स्टूडेंट्स को वापस भेजा। फिलहाल, कलेक्टर के निर्देश पर भवन निर्माण का काम रोक दिया गया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि 2014-15 में सिविल कोर्ट के लिए जमीन आवंटित हुई थी। न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत ही मामला का निपटारा हो सकता है। देखिए पहले ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, शहर के महात्मा गांधी वार्ड स्थित पीएम श्री आत्मानंद स्कूल के सामने खेल मैदान में कोर्ट के लिए बिल्डिंग बनाया जाना है। नींव के लिए गड्ढे भी खोद लिए गए हैं। लेकिन स्टूडेंट्स इसका विरोध कर रहे हैं। सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और महात्मा गांधी आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट्स ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने धरना दिया था। छात्र-छात्राओं ने मैदान को बचाने की मांग रखी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार सुबह स्कूल खुलते ही स्टूडेंट्स ने गड्ढों को कुदाल-फावड़ा उठाकर भरना शुरू कर दिया। स्टूडेंट्स कहना है कि यह मैदान सालों से खेलकूद और गतिविधियों का केंद्र रहा है। मैदान में कोर्ट भवन बनने से पढ़ाई और खेल सुविधाएं प्रभावित होंगी। गड्ढे भरने के बाद स्टूडेंट्स ने शहर में रैली निकाली। इस दौरान स्टूडेंट्स “मैदान बचाओ”, “कोर्ट कहीं और बनाओ” जैसे नारे लगाए। निर्माण स्थल पर भी विरोध जारी, पेरेंट्स भी साथ मैदान में गड्ढों को भरने के दौरान कई पेरेंट्स भी मौके पर पहुंचे और बच्चों का समर्थन किया। विरोध बढ़ते देख प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने की कोशिश की। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन छात्र मैदान पर निर्माण रोकने की स्पष्ट घोषणा की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि न्यायालय भवन के लिए किसी वैकल्पिक स्थान का चयन किया जाए। छात्रों ने साफ कहा, “मैदान हमारा अधिकार है, इसे हमसे छीना नहीं जा सकता।” सिविल कोर्ट के लिए जमीन आवंटित कोंडागांव SDM अजय उरांव ने कहा कि 2014-15 में सिविल कोर्ट के लिए जमीन आवंटित हुई थी। आज निर्माण कार्य शुरू हुआ था। जिसका छात्रों ने विरोध किया। उनका कहना है कि निर्माण कार्य रोका जाए। ………………………………… स्टूडेंट्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बिलासपुर में कोचिंग-इंस्टीट्यूट के खिलाफ सड़क पर उतरे टीचर-स्टूडेंट्स:बोले-डेमो दिखाकर वसूले हजारों रुपए, टीचर को नहीं दे रहे सैलरी, थाने का घेराव कर हंगामा बिलासपुर में एफएम ग्रुप के कॉम्पिटिशन कम्युनिटी इंस्टीट्यूट में क्लासेस नहीं होने से भड़के प्रतियोगियों ने सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। उनके साथ कोचिंग सेंटर के टीचर भी थे। छात्रों का आरोप है कि उन्हें बेहतर कोचिंग का डेमो दिखाकर हजारों रुपए फीस वसूल लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here