फरहान अख्तर से शादी के बाद गोल्ड डिगर कहा गया:शिबानी दांडेकर बोलीं-हमारे रिश्ते को लव जिहाद का नाम दिया क्योंकि वो मुस्लिम और मैं हिंदू हूं

0
113

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी 2022 में हुई थी। शिबानी फरहान की दूसरी पत्नी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने फरहान से शादी के बाद हुई ट्रोलिंग पर बात की है। शिबानी ने कहा कि जब उन्होंने फरहान को डेट करना शुरू किया तो लोग उन्हें गोल्ड डिगर कहने लगे थे। साथ ही फरहान से उनकी शादी को लव जिहाद का नाम दिया गया था। मैं गोल्ड डिगर नहीं हूं: शिबानी रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट चैप्टर 2 में शिबानी ने कहा, जब मैं फरहान के साथ रिलेशनशिप में आई तो लोग मुझे गोल्ड डिगर और हमारे रिलेशन को लव जिहाद का नाम देने लगे थे। मैं इस बारे में क्या कर सकती थी? क्या मैं बैठकर रोती कि लोग मेरे बारे में ऐसा कह रहे हैं। मैं गोल्ड डिगर नहीं हूं। सच्चाई ये है कि वो (फरहान) मुस्लिम हैं और मैं हिंदू हूं, हमने शादी कर ली और हम अपनी लाइफ में खुश हैं। लोग जो कहना चाहें कह सकते हैं लेकिन हमारी सच्चाई यही है। शिबानी ने कहा कि नेगेटिव कमेंट्स की चिंता किए बगैर वो केवल बेहतर जिंदगी के बारे में सोचती हैं। शिबानी ने कहा, लोग मेरे बारे में कमेंट्स करते हैं, ये कौन है? फरहान से शादी के पहले ये क्या थी? मैं इन कमेंट्स को पढ़कर बैठ जाऊं और सोचूं कि मैंने लाइफ में किया क्या है? मैं इन सब चीजों में नहीं पड़ती हूं। शादी से पहले लिव इन में थे फरहान-शिबानी फरहान-शिबानी की शादी खंडाला में 19 फरवरी 2022 को हुई थी। फरहान-शिबानी करीब 4 साल से रिलेशन में थे और लिव-इन में रह रहे थे। दोनों ने कुछ समय तक सबसे अपना रिश्ता छुपाने के बाद साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। फरहान की शिबानी से दूसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना से की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां भी हैं। फरहान और अधुना का 2017 में तलाक हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here