फर्जी आधार कार्ड बनवाना चाहता था सैफ का हमलावार शरीफुल:30 हजार के लिए एक्टर के घर में घुसा था, पुलिस की चार्जशीट में खुलासा

0
24

एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस की चार्जशीट में नया खुलासा हुआ है। इसमें उन्होंने बताया कि आरोपी 30 हजार रुपए चुराना चाहता था, ताकि वह फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवा सके। इस कारण उसने सैफ के घर पर चोरी की योजना बनाई थी। मुंबई पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में 12 अप्रैल को 1613 से ज्यादा पेज की चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट में कई खुलासे किए गए हैं। चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने पुलिस को बताया कि वह केवल भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के उद्देश्य से भारत आया था। उसने कहा कि भारतीय नागरिक के लिए विदेशी देशों में काम करने के लिए वीजा प्राप्त करना बांग्लादेशी नागरिक की तुलना में बहुत आसान होता है। ऐसे में उसने पहले फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाने की योजना बनाई थी, ताकि बाद में वह पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सके। शहजाद ने पुलिस को बताया कि वह बांग्लादेश के झलोकाठी जिले का रहने वाला है और डकैती की कोशिश से आठ महीने पहले ही वह अवैध तरीके से भारत आया था। उसने कोलकाता में लगभग 15 दिन ठहरने के बाद मुंबई आया। आरोपी ने आगे कहा कि वह मुंबई के एक होटल में काम करता था और 15 जनवरी को उसने एक दिन की छुट्टी ली थी। उसे फर्जी पैन कार्ड और आधार कार्ड बनवाना था। इसके लिए उसने एक व्यक्ति से बात भी की थी, जिसने फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए 30 हजार रुपए मांगे थे। उसका इरादा बस चोरी करने का ही था, ताकि अपने डॉक्यूमेंट्स बनवा सके। 15 जनवरी को हुआ था सैफ पर हमला सैफ अली खान पर 15 जनवरी को उनके घर सतगुरु शरण अपार्टमेंट में घुसकर हमला हुआ था। इसके बाद सैफ खुद अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें हाथ, रीढ़ की हड्डी और पीठ पर चोटें आई थीं। इलाज के बाद एक्टर को 21 जनवरी को डिस्चार्ज किया गया। पुलिस ने 2 दिन बाद बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था। चार्जशीट में सैफ की वाइफ करीना कपूर का भी बयान है। एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट में कहा कि घटना वाले दिन मैं अपनी दोस्त रिया कपूर से मिलकर रात 1 बजे घर लौटी। करीब 2 बजे जहांगीर की नैनी उनके कमरे से चिल्लाते हुए बाहर आई। नैनी ने बताया था कि जेह बाबा (जहांगीर) के कमरे में एक आदमी है और उसके हाथ में चाकू है। वह पैसे मांग रहा है। इसके बाद करीना और सैफ जहांगीर के कमरे में पहुंचे और हमलावर को देखा। तभी हमलावर ने सैफ पर चाकू से वार किया। इस चार्जशीट में 35 गवाहों के स्टेटमेंट के साथ-साथ 25 सीसीटीवी फुटेज भी शामिल हैं। सैफ अली केस में पुलिस को मिले अहम सबूत ————- इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें.. सैफ पर हमले के मामले में 1613 पेज की चार्जशीट:करीना ने कहा- जब मैं घर पहुंची तो हमलावर बेटे के कमरे में मौजूद था सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में 1613 से ज्यादा पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में कई खुलासे किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here