CG News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे 27 कर्मचारियों की बर्खास्तगी को लेकर कलेक्टर ने विभाग प्रमुखों से जांच रिपोर्ट मांगी है। इस आदेश के खिलाफ कुछ कर्मचारी हाई कोर्ट भी पहुंचे, वहीं कुछ कर्मचारियों ने मेडिकल बोर्ड के समक्ष अपनी जांच कराई।
