भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र में डिजिटल धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां किराएदारों ने बुजुर्ग महिला मकान मालकिन को तीन वर्षों तक फर्जी यूपीआई भुगतान रसीद भेजकर लाखों रुपये का चूना लगाया। किराया जमा करने के नाम पर हर माह भेजे गए स्क्रीनशॉट पर भरोसा करना महिला को भारी पड़ गया। पुलिस जांच में यह पूरा मामला उजागर हुआ है।
