फिर तेज हुईं जय भानुशाली-माही विज की तलाक की खबरें:दावा- बच्चों की कस्टडी पर चल रही है बात, एक महीने पहले साथ मनाया बेटी का बर्थडे

0
9

टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल जय भानुशाली और माही विज तलाक की खबरों के चलते बीते कुछ महीनों से सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले ही माही विज ने तलाक की खबरों पर रिएक्शन दिया था। हालांकि अब हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कपल बच्चों की कस्टडी पर फैसला ले रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जय भानुशाली और माही विज ने जुलाई-अगस्त में तलाक के पेपर्स साइन कर दिए हैं। दोनों ने अब बच्चों की कस्टडी पर भी फैसला ले लिया है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि कपल के बीच अनबन भरोसा टूटने से शुरू हुई, जिसके बाद उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया है। हालांकि दैनिक भास्कर इन खबरों की पुष्टि नहीं करता है। तलाक की खबरों ने तब तूल पकड़ा जब कपल ने सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें पोस्ट करना बंद कर दिया। हालांकि अगस्त में दोनों को साथ बेटी तारा का बर्थडे सेलिब्रेट करते देखा गया था। कपल ने कोलेबोरेशन पोस्ट कर बेटी के बर्थडे की इनसाइड झलक दिखाई थी। इसके अलावा अक्टूबर के शुरुआती दिनों में जय भानुशाली ने बेटी तारा के साथ टोक्यो से एक वीडियो पोस्ट की थी, जिस पर माही विज ने कमेंट कर, इन अफवाहों पर विराम लगाया था। जुलाई में तलाक की खबरें सामने आने के बाद माही विज ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में तलाक की खबर पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था, “अगर ऐसा भी है, तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे चाचा हैं? क्या आप मेरे वकील की फीस देंगे? लोग किसी के तलाक या सेपरेशन को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना देते हैं?” जय और माही की शादी 2011 में हुई थी। दोनों ने 2017 में अपने हाउस हेल्प के बच्चों राजवीर और खुशी को गोद लिया था। इसके 2 साल बाद साल 2019 में माही ने बेटी तारा को जन्म दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here