पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर कांवड़ यात्रा और नमाज की तुलना करते हुए “एक देश-दो कानून” लिखा। भाजपा ने इसे हिंदू विरोधी बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। नेताओं ने तुष्टीकरण और सनातन धर्म पर चोट का आरोप लगाया। पोस्ट से सियासी माहौल गरमा गया है।
