फिल्म ओ रोमियो का ऑफिशियल ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जबकि फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अरुणा ईरानी, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद कहा जा सकता है कि यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि जुनून, त्याग और तबाही की कहानी भी है। ट्रेलर में प्यार, धोखा, बदला और हिंसा के गहरे रंग दिखाई देते हैं। शाहिद कपूर एक इंटेंस और खतरनाक किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, तृप्ति डिमरी एक मजबूत और इमोशनल किरदार निभा रही हैं। देखें ट्रेलर की झलक
