फिल्म रामायण में विभीषण बनने वाले थे जयदीप अहलावत:बोले- शेड्यूल्स मैच नहीं हुआ, रावण का रोल निभा रहे एक्टर की डेट्स ज्यादा जरूरी थीं

0
18

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, एक्टर जयदीप अहलावत को विभीषण का किरदार ऑफर हुआ था, लेकिन इस रोल करने से इनकार कर दिया। जयदीप अहलावत ने हाल ही में ‘द लल्लनटॉप’ से बातचीत में बताया कि उन्हें नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में विभीषण का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन शूटिंग की तारीखें उनके शेड्यूल से मैच नहीं हुई थी, जिस वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी। जैदीप ने कहा, मुझे फिल्म में विभीषण का रोल ऑफर हुआ था। फिल्म की कहानी के हिसाब से मेरे और रावण के किरदार के बीच कई जरूरी सीन थे, जिन्हें साथ में शूट करना था। लेकिन मेरे और रावण का किरदार निभा रहे अभिनेता के बीच शूटिंग की तारीखें आपस में मेल नहीं खा रही थीं। इसी वजह से मुझे फिल्म छोड़नी पड़ी। शुरू हो चुकी है फिल्म की शूटिंग बता दें, फिल्म रामायण की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में सेट से यश की पहली तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन मूड में नजर आ रहे थे। उनके लुक से साफ है कि वह रावण के रूप में एक नया अंदाज लेकर आ रहे हैं। यश इस फिल्म में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि वो को-प्रोड्यूसर भी हैं। इसके अलावा फिल्म के को-प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा हैं, जो ‘रामायण’ को ग्लोबल लेवल पर पहुंचाना चाहते हैं। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं, जिन्होंने ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। ‘रामायण’ का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा। इसका निर्माण नमित मल्होत्रा ​​के प्राइम फोकस स्टूडियो और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here