एबीवीपी के जबलपुर महानगर महामंत्री आर्यन पुंज ने आरोप लगाया कि छात्रा के परिजन पहले भी फीस संबंधी चर्चा के लिए प्राचार्य से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मुलाकात का अवसर नहीं दिया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्राचार्य के शहर से बाहर होने का हवाला देकर उन्हें टाल दिया गया और बिना प्राचार्य की उपस्थिति के विद्यालय का संचालन किया जा रहा है।
