फैक्ट्री इंस्पेक्टर भर्ती, कैंडिडेट्स ने बिना योग्यता भरे फॉर्म:408 कैंडिडेट्स की लिस्ट वेबसाइड पर अपलोड, 18 तक करें फार्म विड्रो

0
7

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए बिना योग्यता कैंडिडेट्स ने आवेदन फार्म भर दिए। इसका खुलासा आयोग की ओर से की गई जांच में हुआ है। इस संबंध में 408 अभ्यर्थियों की सूची एवं डिटेल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऐसे में आयोग ने बिना योग्यता आवेदन फार्म भरने वालों को आवेदन विड्रो करने का मौका दिया है। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता या अनुभव नहीं रखने वाले कैंडिडेट्स 18 फरवरी तक फार्म विड्रो कर सकते हैं। ऐसा न करने और जांच में अपात्र पाए जाने पर आयोग कानूनी कार्रवाई करेगा। बता दें कि आयोग की ओर से कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग में निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स) के 12 पदों और निरीक्षक (रसायन) के 1 पद के लिए 14 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। प्राप्त आवेदनों की रैंडम और सैंपल जांच की, तो सामने आया कि कई ऐसे अभ्यर्थियों ने भी आवेदन कर दिया है जिनके पास अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता या आवश्यक अनुभव नहीं है। लिस्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक अनिवार्य योग्यताएं… गलत सूचना से आवेदन पर होंगे डिबार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here