फोटो लेने पहुंचे फैन पर भड़के संजय दत्त:रवीना टंडन की बेटी को नहीं पहचान सके, राशा का सुनकर पैपराजी से पूछा- कौन?

0
23

संजय दत्त हाल ही में मुंबई के इजूमी रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए थे। हल्की बारिश के बीच उन्हें पैपराजी ने घेर लिया। इस समय जब एक फैन एक्टर के साथ तस्वीर क्लिक करवाने पहुंचा तो संजय दत्त ने उसे सिर पर हल्का सा मार दिया। इसके बाद जब संजय दत्त से राशा के बारे में बात की तो वो रवीना टंडन की बेटी को पहचान ही नहीं सके। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट से निकले संजय दत्त पैपराजी से कहते हैं कि बारिश हो रही है तुम लोग घर जाओ। इस समय उनके पास एक फैन सेल्फी लेने पहुंचा था। संजय दत्त फोटो क्लिक करवाने के लिए रुके जरूर, लेकिन जब फैन फोन ओपन करने में स्ट्रगल करने लगा तो संजय दत्त ने उसके सिर पर मारते हुए कहा, खोल ना। जब संजय दत्त थोड़ा आगे बढ़े तो उन्होंने फिर पैपराजी से कहा, जाओ, घर जाओ, बारिश हो रही है। इस समय एक पैपराजी ने उनसे किसी फोटोग्राफर का जिक्र कर कहा, वो जो लड़की आई है न उसका भी फोटो मांग रहे हैं। संजय दत्त ने तुरंत पलटकर कहा, कौन लड़की। जब पैपराजी ने कहा- राशा, एक्टर ने फिर पूछा- कौन? इस पर पैपराजी ने कहा- रवीना जी की बेटी। इस पर संजय दत्त ने कहा- मुक्का मारना जाकर। ये कहते ही वो कार में बैठकर निकल गए। बताते चलें कि संजय दत्त और रवीना टंडन करीबी दोस्त हैं। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। साल 2024 में ही दोनों एक साथ फिल्म घुड़चढ़ी में नजर आए थे। इसके अलावा वो केजीएफ 2, आतिश, विजेता, जंग, जमाने से क्या डरना जैसी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here