सलमान खान ने खुलासा किया है कि एक बार उनकी फ्लाइट क्रैश होने से बची थी। दरअसल, एक बार वे श्रीलंका में IIFA अवॉर्ड शो अटेंड करने के बाद भारत वापस लौट रहे थे। तभी उनकी फ्लाइट में 45 मिनट तक टर्बुलेंस में फंसी रही। इस वजह से सलमान बहुत डर गए थे। इस वक्त उनके भाई सोहेल खान भी उनके साथ थे, जो इस घटना से बेखौफ नींद में सो रहे थे। इस घटना का खुलासा सलमान ने भतीजे अरहान खान के पॉडकास्ट में किया। उन्होंने कहा, ‘हम IIFA अवॉर्ड शो के बाद श्रीलंका से वापस लौट रहे थे। हर कोई हंस रहा था और अचानक अशांति मच गई। पहले तो यह सामान्य लगा, लेकिन फिर शोर तेज हो गई। सोहेल और मैं एक ही फ्लाइट में थे। जब मैंने उसकी तरफ देखा तो वह सो रहा था। 45 मिनट तक टर्बुलेंस रहा।’ सलमान बोले- मैं इस घटना से बहुत डर गया था सलमान ने बताया कि जब उन्होंने पायलट को टेंशन में देखा तो वे बहुत डर गए थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने एयरहोस्टेस की ओर देखा, वह प्रार्थना कर रही थी। तभी मैंने सोचा- अरे बाप रे। यहां तक कि पायलट भी टेंशन में दिख रहे थे, वे आमतौर पर बहुत शांत रहते हैं। मैं सोच रहा था कि मैंने ऐसा केवल फिल्मों में देखा है। 45 मिनट के बाद स्थिति सामान्य हो गई। हम फिर से हंसने लगे। फ्लाइट में सोनाक्षी (एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा) और उनकी मां भी मौजूद थीं। लेकिन फिर अचानक टर्बुलेंस आया। हालांकि 10 मिनट बाद फिर से सबकुछ नॉर्मल हो गया। लेकिन इस बार कोई नहीं हंसा। जब तक फ्लाइट लैंड नहीं कर गई, तब तक डर की वजह से किसी ने एक शब्द नहीं कहा।’ फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं सलमान सलमान खान फिलहाल अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का डायरेक्शन एआर मुरुगादॉस ने किया है। इसमें रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी लीड रोल में हैं। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में सलमान का नए लुक देखने को मिलेगा। वहीं, इसे साजिद नाडियाडवाला के बैनर ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, सलमान खान की आखिरी फिल्म टाइगर 3 थी, जो 12 नवंबर 2024 को रिलीज हुई। फिल्म में उन्हें कटरीना कैफ के साथ देखा गया था। 2024 की फिल्म सिंघम अगेन और बेबी जॉन में उन्होंने कैमियो किया था। …………………………………………………… सलमान खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सलमान खान@59, 85 फिल्में, 74 अवॉर्ड:सोशल वर्क में अव्वल, लेकिन विवादों में जिंदगी, जानिए कैसे शिकार केस में चश्मदीद अड़े बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज 59 साल के हो चुके हैं। 3 दशकों से ज्यादा के एक्टिंग करियर में सलमान ने 85 फिल्में कीं, 74 अवॉर्ड जीते। वो चैरिटी में भी अव्वल हैं, इसके बावजूद सलमान की जिंदगी विवादों नाम रही और उन्हें बैड बॉय का तमगा दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
