बच्ची को घसीटा, फिर पाइप से बेरहमी से पीटा VIDEO:अंबिकापुर में पापा-पापा चिल्लाती रही; महिला पर बच्चों को बंधक बनाकर गांजा बिकवाने का आरोप

0
131

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक महिला का बच्ची को बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। महिला बच्ची को पाइप से पीट रही है। साथ ही कुछ युवकों को भी वह गालियां देते हुए पीट रही है। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र के मठपारा बस्ती की है। जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम प्रतिमा सिंह है। बताया जा रहा है कि महिला गांजा बेचती है साथ ही आरोप है कि, कई बच्चों को भी बंधक बनाकर उनसे भी गांजा बिकवाती है। फिलहाल महिला पर FIR दर्ज कर ली गई है। बच्चों से गांजा बिकवाने का आरोप वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि, वो पूरे मोहल्ले को गांजा पिलाती है। महिला ग्रामीण इलाके के नाबालिग बच्चों को अपने पास रखती है। उनसे गांजा बिकवाती है। कई बार वो बच्चों को बेरहमी से पीट चुकी हैं। इस बीच कुछ बच्चे वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि, महिला जिस बच्ची को पीट रही है वह भी भाग गई थी जिसे फिर से पकड़कर उसके पिता के सामने ही पिटाई की गई। पिता अपनी बेटी को छोड़ देने की गुहार लगा रहा है, लेकिन महिला पाइप से पिटाई के साथ बच्ची को घसीटते हुए किसी घर में भी ले जाती है। मोहल्ले के लोग खाते हैं खौफ मठपारा के स्थानीय लोगों को कहना है कि, प्रीति सिंह का पूरे इलाके में आतंक है। पुलिस कर्मियों की भी जानकारी में है कि वो गांजे का कारोबार करती है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती। मोहल्ले के लोग भी उससे खौफ खाते हैं। FIR दर्ज, तलाश जारी- ASP मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ 146 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने यह अपराध चश्मदीद की रिपोर्ट पर किया है। अभी पीड़ित की शिकायत नहीं आई है। एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि बच्ची की पहचान कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। यह खबर भी पढ़िए… चिता के पास कर रहे थे तंत्र-विद्या, लाठी-डंडे से पीटा: उज्जैन से छत्तीसगढ़ आई थी महिला तांत्रिक; लड़के-लड़की की फोटो मिलने से भड़के लोग छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला तांत्रिक और उसके 2 सहयोगियों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। तीनों जलती चिता के पास तंत्र विद्या कर रहे थे। उनके पास से एक लड़का और लड़की की फोटो भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here