बजट सत्र का दूसरा दिन..वित्त-मंत्री अनुपूरक राशि की मांग रखेंगे:हर दिन स्थगन प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस, भूपेश बघेल उठाएंगे बिजली का मुद्दा; हंगामे के आसार

0
43

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस हर दिन स्थगन प्रस्ताव लाने की रणनीति बना रही है। इसकी शुरुआत आज मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। वे बिजली कटौती और बढ़े हुए बिजली बिलों के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पेश करेंगे, जिससे सदन में हंगामे के आसार हैं। इसके अलावा आज साल 2024-25 के तीसरे अनुपूरक बजट की मांगों पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 19,762 करोड़ रुपए की अनुपूरक राशि की मांग सदन में रखेंगे। सदन में आज की कार्यवाही बजट सत्र के लिए कांग्रेस के मुद्दे तैयार नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि बजट सत्र को गंभीरता से लिया जाएगा, क्योंकि राज्य सरकार पूर्व बजट में किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। चाहे वह आवास योजना हो या अन्य योजनाएं, कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। बैठक में यह भी सामने आया कि आदिवासी छात्रावासों में छात्राओं के साथ यौन शोषण की घटनाएं हो रही हैं, जिसे सदन में उठाया जाएगा। इसके अलावा, नक्सलवाद, कानून व्यवस्था और कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए जाएंगे। महंत ने कहा कि कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए विभिन्न मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार झूठ के सहारे जनता और विपक्ष को संतुष्ट करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस सदन के भीतर और बाहर, दोनों जगह सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगी और नियमित रूप से स्थगन प्रस्ताव लाएगी। प्रश्नकाल के दौरान होंगे ये सवाल पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन यानी सोमवार को राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सरकार की अहम योजनाओं और उपलब्धियां गिनाई। राज्यपाल ने 36 मिनट 9 सेकंड में अपनी बात पूरी की, 380 शब्दों के अलावा अभिभाषण हिंदी में ही उन्होंने पढ़ा। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 24 घंटे, सातों दिन दुकानें खुल सकेंगी। इससे व्यवसाय बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। ग्राहकों को भी सुविधा मिलेगी। स्ट्रीट वेंडर को ध्यान में रखकर भी सरकार काम कर रही है। रामेन डेका ने आगे कहा कि प्रदेश की सुंदरता ग्लोबल मैप में आई है, कांगेर वैली के गांव को बेस्ट टूरिस्ट प्लेस के रूप में यूनेस्को ने चुना है। केंद्र से छत्तीसगढ़ को 2025-26 के बजट में रेल विकास के लिए 6000 करोड़ से ज्यादा की राशि जारी की गई। इस बीच भूपेश बघेल ने टोका-टोकी करते हुए कहा कि यात्री ट्रेनें तो बंद हैं, लोग परेशान हैं। गरीबों को 10,000 रुपए भी नहीं मिले। स्पीकर डॉ रमन सिंह ने बताया कि इस सत्र में 2367 प्रश्न विधायकों ने लगाए हैं। ध्यान आकर्षण की 122 सूचना आई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च दोपहर 12 बजे सरकार का बजट पेश करेंगे। यह साय सरकार का दूसरा बजट होगा। 21 मार्च तक चलेगा सत्र विधानसभा की कार्यवाही को लेकर डॉक्टर रमन सिंह ने बताया कि 24 फरवरी से 21 मार्च तक के सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। 25 फरवरी को साल 2024-25 के तीसरे अनुपूरक बजट की मांगों पर चर्चा होगी। रमन सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी होगी। इसके बाद हर शनिवार-रविवार को छुट्टी होगी। बाकी दिन विधायकों के सवालों पर चर्चा होगी। 13 मार्च से लेकर 16 मार्च तक छुट्टी और होली के त्योहार की वजह से विधानसभा की कार्यवाही नहीं होगी। 17 मार्च से दोबारा सदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 21 मार्च तक चलेगी। ……………………………….. ये खबर भी पढ़ें… राज्यपाल बोले- 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें: विधानसभा में कहा- छत्तीसगढ़ की सुंदरता ग्लोबल-मैप में आई, भूपेश बोले- गरीबों को 10,000 नहीं मिले राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 24 घंटे, सातों दिन दुकानें खुल सकेंगी। इससे व्यवसाय बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। ग्राहकों को भी सुविधा मिलेगी। स्ट्रीट वेंडर को ध्यान में रखकर भी सरकार काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here