आगामी महाशिवरात्रि, होली, रंगपंचमी और भगोरिया पर्व को देखते हुए बड़वानी जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर अनुराग के निर्देश पर गुरुवार रात जिलेभर में थाना और चौकी स्तर पर बल ने मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण किया। होटल, ढाबों और लाज की जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।
