हरदा जिले की हंडिया तहसील निवासी 16 मृतकों के नाम सामने आए हैं। इनमें कई परिवार ऐसे हैं, जो प्रभावित हुए हैं। घटना में मृतकों की जानकारी प्राप्त होने के बाद हंडिया में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी प्रभावित परिवारों के पास पहुंचे और मृतकों के बारे में जानकारी ली।
