भोपाल मेट्रो सेवा सिर्फ साइकिल डेक, ड्रॉप ऑफ और पिक पाइंट जैसी बेसिक सुविधाओं के साथ शुरू होगी। बाकी के काम अगले दो महीने तक जारी रहेंगे, यहां तक की मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के काम अभी शुरू भी नहीं हुए हैं। भोपाल मेट्रो में एक बार में 750 यात्री सफर कर सकेंगे।
