बहन की शादी में डांस करती दिखी कृति सेनन:हल्दी के बाद मेहंदी और संगीत नाइट आज, कल नूपुर और स्टेबिन 7 फेरे लेंगे

0
7

फिल्म एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर और स्टेबिन बेन की वेडिंग कल होगी। इससे पहले शुक्रवार से मेंहदी और हल्दी के फंक्शंस शुरू हो गए। हल्दी में कृति अपनी बहन के साथ डांस करती दिखीं। नूपुर भी डांस करती नजर आई। शनिवार को मेहंदी और संगीत नाइट होगी। रविवार दिन में नूपुर और सिंगर स्टेबिन बेन फेरे लेंगे। उदयपुर में उदयसागर झील के बीच रैफल्स होटल में वेडिंग हो रही है। वेडिंग को लेकर होटल के आस-पास भी पूरी सिक्योरिटी है। फैमिली मेंबर्स के अलावा किसी को भी फोटो लेने की मनाई है। होटल स्टाफ को भी शादी के सभी फंक्शन की जानकारी सीक्रेट रखने को कहा है। बतादें, कल हल्दी के फंक्शन के बाद आज दोपहर बाद मेहंदी का कार्यक्रम है वहीं रात को 8 से 12 बजे तक संगीत नाइट का कार्यक्रम है। देखिए वेडिंग से जुड़ी 5 तस्वीरें इसस पहले कृति सेनन, नूपुर और स्टेबिन बेन अपने-अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बुधवार (7 जनवरी) शाम को ही रेफल्स होटल पहुंच गए थे। बता दें कि रेफल्स होटल में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या भाजपा नेता भव्य विश्नोई और परी विश्नोई समेत कई लोगों की हाईप्रोफाइल शादियां हो चुकी हैं। कल हल्दी के बाद आज मेहंदी और संगीत का प्रोग्राम है। इसके लिए होटल में अलग-अलग थीम पर सजावट की जा रही है। शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड और टीवी के कई स्टार्स के आने की संभावना है। हुसैन कुवाजेरवाला भी गुरुवार को उदयपुर पहुंचे थे। फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से भी कई स्टार के आने की संभावना है। कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर लाइमलाइट में
शादी में शामिल होने कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर भी आए हैं। वे बुधवार को कृति और उनके परिवार के साथ उदयपुर पहुंचे थे। कृति और कबीर को एक साथ एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा गया था। होटल रैफल्स में हो चुकी हाईप्रोफाइल शादियां
होटल रैफल्स में कई हाईप्रोफाइल शादियां हो चुकी हैं। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी संधु, भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या, हरियाणा के भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई और राजस्थान की रहने वाली IAS परी बिश्नोई की शादी भी यहां हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी, जो 13 जनवरी को होगी। — ये खबर भी पढ़ें एक्ट्रेस कृति सेनन बहन की शादी के लिए उदयपुर आईं:बॉयफ्रेंड भी साथ दिखे; 9 जनवरी से शुरू होंगी रस्में, 11 जनवरी को फेरे लेंगी नूपुर बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी बहन की शादी के लिए बुधवार को उदयपुर पहुंचीं। उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर भी साथ दिखे। कृति की बहन एक्ट्रेस नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन की शादी रैफल्स होटल में 11 जनवरी को होगी। (पूरी खबर पढ़ें) जोधपुरी सूट में रॉयल वेडिंग में पहुंचे ट्रम्प के बेटे:हाथी पर नाचा दूल्हा, नोरा और माधुरी दीक्षित की धमाकेदार परफॉर्मेंस; PHOTOS में शाही शादी उदयपुर के जग मंदिर पैलेस में आज अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा की रॉयल वेडिंग संपन्न हुई। शादी की रस्में आज सुबह 11 बजे से 2 बजे तक जग मंदिर पैलेस में हुईं। इस दौरान डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन के साथ पहुंचे। उन्होंने व्हाइट कलर का जोधपुरी सूट पहना। (पूरी खबर पढ़ें)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here