बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त को तुरंत ढाका बुलाया:देर रात देश लौटे हमीदुल्लाह; भारत से संबंधों पर चर्चा करना मकसद

0
7

बांग्लादेश ने भारत में तैनात अपने उच्चायुक्त एम रियाज हमीदुल्लाह को तुरंत ढाका तलब किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के बुलावे पर हमीदुल्लाह सोमवार देर रात ढाका पहुंच गए। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार प्रथम आलो ने विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमीदुल्लाह को हालिया घटनाक्रम और भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर चर्चा के लिए बुलाया गया है। हालांकि, सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बातचीत के एजेंडे में कौन-कौन से मुद्दे शामिल होंगे। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर चिंता जता चुका भारत भारत ने 26 दिसंबर को दिए एक बयान में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर चिंता जताई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जायसवाल ने कहा, “हम ढाका में हिंदू युवक की हत्या की निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिलेगी।” भारत ने 7 दिन पहले हमीदुल्लाह को तलब किया था भारत ने 23 दिसंबर को हमीदुल्लाह को तलब किया था। इस दौरान भारत ने हमीदुल्लाह के सामने बांग्लादेश में भारतीय राजनयिकों और मिशनों की सुरक्षा पर चिंता जताई थी। साथ ही अल्पसंख्यकों (खासकर हिंदुओं) पर हमलों का मुद्दा उठाया था। भारत का हमीदुल्लाह को यह एक हफ्ते में दूसरी बार समन था, इससे पहले उन्हें 17 दिसंबर को भी तलब किया था। दूसरी तरफ इसी दिन बांग्लादेश ने भी भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया था। इस दौरान ढाका ने भारत में बांग्लादेशी मिशनों के बाहर हुए प्रदर्शनों पर आपत्ति जताई थी। ढाका का भी यह 10 दिन में भारतीय उच्चायुक्त को दूसरी बार समन था। इससे पहले 14 नवंबर को भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया गया था। बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भारत विरोधी प्रदर्शनों और फिर मैमन सिंह जिले में दीपू की मॉब लिंचिंग को लेकर दोनों देशों के रिश्ते काफी बिगड़ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here