बांग्लादेश में हिंदू विधवा का गैंगरेप:रिश्तेदारों को कमरे में बंद किया, रेप के बाद पेड़ से बांधकर पीटा; बाल काटे, वीडियो बनाया

0
7

बांग्लादेश में 44 साल की एक हिंदू विधवा महिला से गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने रेप के बाद उसे पेड़ से बांधकर पीटा। यह घटना बांग्लादेश के झेनाइदह जिले के कालीगंज इलाके में हुई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ित महिला ने सोमवार दोपहर कालीगंज पुलिस थाने में 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जिस एक आरोपी हसन (45 साल) को हिरासत में लिया है, वह उसी इलाके के एक गांव का रहने वाला है। आरोप है कि इस दौरान महिला के बाल काट दिए गए, उसके साथ मारपीट की गई और पूरी घटना का मोबाइल फोन से वीडियो बनाया। रिश्तेदारों को कमरे में बंद करके रेप किया पुलिस और लोकल लोगों के मुताबिक, महिला ने करीब दो साल पहले गांव में एक घर और जमीन खरीदी थी। यह जमीन उसने आरोपी शाहीन के भाई से ली थी। जमीन खरीदने के बाद से ही शाहीन उसे लगातार परेशान कर रहा था और उससे पैसे मांग रहा था। महिला के दो पुरुष रिश्तेदार शनिवार शाम उससे मिलने आए थे। उसी दौरान शाहीन और हसन जबरन घर में घुस आए। उन्होंने महिला के रिश्तेदारों को एक कमरे में बंद कर दिया और महिला को दूसरे कमरे में ले जाकर रेप किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला और उसके रिश्तेदारों को घर से बाहर घसीटकर पेड़ से बांध दिया और उन पर अश्लील गतिविधियों का झूठा आरोप लगाया। महिला अपने 10 साल के बेटे के साथ उसी गांव में रहती है। शनिवार रात लोकल लोगों ने महिला को गंभीर हालत में देखा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के इलाज के कारण केस दर्ज करने में देरी हुई पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जमीन खरीदने के बाद से ही आरोपी उसे डराता और धमकाता रहा। कालीगंज पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज जेलाल हुसैन ने बताया कि महिला के अस्पताल में इलाज के कारण केस दर्ज होने में देरी हुई। फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है और दोषियों को सजा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी। बांग्लादेश में 18 दिन में 3 हिंदुओं की हत्या बांग्लादेश में 18 दिन के भीतर 3 हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। 18 दिसंबर को दीपू चंद्र की हत्या के बाद 24 दिसंबर को भीड़ ने एक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना राजबाड़ी जिले के होसेनडांगा गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 29 वर्षीय अमृत मंडल उर्फ सम्राट के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि अमृत को भीड़ ने जबरन वसूली के आरोप में मार डाला। वह होसेनडांगा गांव का ही निवासी था। पुलिस ने बताया कि अमृत के खिलाफ पांगशा पुलिस स्टेशन में दो मामले दर्ज हैं। इनमें एक हत्या का मामला भी शामिल है। इसके बाद 29 दिसंबर को मैमनसिंह जिले में एक कपड़ा फैक्ट्री के अंदर हिंदू कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना भालुका उपजिला की सुलताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री में हुई। मृतक की पहचान बजेंद्र बिस्वास (42) के रूप में हुई है, जो फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड था। —————— यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश में फिर हिंदू शख्स को पेट्रोल डालकर जलाया:धारदार हथियारों से हमला, अस्पताल में भर्ती; 15 दिन में हिंदू को जलाने का दूसरा मामला बांग्लादेश में फिर से एक हिंदू शख्स को जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने धारदार हथियारों से वार करने के बाद पीड़ित के सिर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़ित की पहचान 50 वर्षीय कारोबारी खोकन चंद्र दास के रूप में हुई है। वह शरियतपुर जिले के दामुद्या इलाके में केउरभांगा बाजार के पास अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनका ऑटो रोककर हमला कर दिया। स्थानीय मीडिया ‘प्रथम आलो’ ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here