Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के 13वें आम चुनावों के घोषित परिणामों ने देश की भावी राजनीति की तस्वीर साफ कर दी है। निर्वाचन आयोग (EC) द्वारा 297 सीटों पर जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और उसके सहयोगी दलों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 212 सीटों पर कब्जा जमाया है।
