Bhandhavgarh Tiger Attack : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। रविवार सुबह फिर बाघ ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया। वह महुआ बीनने के लिए जंगल गई थी। इससे पहले बाघ ने शनिवार को एक बच्चे पर हमला किया था और उसे जंगल में ले गया था। बाद में उसकी लाश मिली थी।
