मादा भालू और उसके बच्चे की मौत संभवत: किसी दूसरे बड़े वन प्राणी के हमले में हुई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मादा भालू का किस वन प्राणी के साथ संघर्ष हुआ होगा। अनुमान लगाया गया है कि मादा भालू के बच्चे पर किसी दूसरे वन प्राणी ने हमला किया होगा जिसे बचाने के लिए मादा भालू उससे भिड़ गई होगी।
