छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अरपा रिवर व्यू किनारे बाइक पर बैठकर लिप-किस करने का वीडियो सामने आया है। इसके साथ ही शहर में कार की सन-रूफ खोलकर स्टंट करते युवक भी कैमरे में कैद हुए हैं। इन दोनों मामलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों वीडियो 23 जुलाई की रात के बताए जा रहे हैं। तेज रफ्तार कार से फर्राटे भरते हुए युवकों में लव उर्फ लक्की कुंभकार, अरमान उर्फ ऋषभ कुंभकार, रमाशंकर कौशिक और प्रियांशु कश्यप शामिल हैं। इसके पहले बिलासपुर में 18-19 जुलाई को नेशनल हाईवे-130 जाम कर रसूखदार लड़कों ने ड्रोन से फोटो शूट कराया था। रौब दिखाने के लिए वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया था। इस पर हाईकोर्ट ने बिलासपुर पुलिस पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद पुलिस ने रसूखदार लड़कों पर FIR दर्ज कार जब्त किया था। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने बिलासपुर पुलिस से पूछा था कि इन लग्जरी गाड़ियों को जब्त क्यों नहीं किया गया। इसी के साथ कोर्ट ने सरकार से शपथपत्र में जवाब भी मांगा था। हालांकि सिविल थाने इलाके में स्टंट करने वाले युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पहले ये तीन तस्वीरें देखिए… पहला मामला- रिवर-व्यू में रोमांस और किस करते दिखे युवक युवती दरअसल, बुधवार रात को सिम्स के पीछे अरपा रिवर व्यू में हमेशा की तरह युवक-युवतियों का जमावड़ा था। रिवर व्यू किनारे एक युवक अपने साथ बैठी युवती के कंधे पर हाथ रखकर बैठा था। अंधेरे का फायदा उठाकर रोमांस कर रहा था। इस दौरान किसी ने पब्लिक प्लेस में रोमांस करने का वीडियो बना लिया। वहीं दूसरा मामला भी उसी दिन का है। एक युवक और युवती अरपा नदी किनारे बने रिवर व्यू में बाइक पर बैठे हैं। जिस जगह पर दोनों बैठे हैं, वहां अंधेरा है, लेकिन सड़क पर आती-जाती गाड़ियों की लाइट से किस करते और रोमांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान किसी व्यक्ति ने दूर से इनकी हरकतों का वीडियो बना लिया। तीसरा मामला- रिवर व्यू रोड पर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल वहीं तीसरा मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। कार सवार युवक सन-रूफ खोलकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर कई गाड़ियां तेज रफ्तार में चल रही हैं। साथ ही चार युवक भी तेज रफ्तार में कार चला रहे हैं। इस दौरान कार में ड्राइवर और एक युवक अंदर बैठा है, जबकि 2 युवक कार की सन-रूफ खोलकर बाहर निकलकर स्टंट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दूसरी गाड़ी से साथी युवक वीडियो बना रहे थे। इस दौरान राहगीरों ने इनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर डालने के लिए बना रहे थे वीडियो वहीं स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस एक्टिव हुई। कार की जानकारी और युवक को ठिकानों पर दबिश देकर चार लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग सोशल मीडिया पर डालने के लिए वीडियो और सेल्फी ले रहे थे। पुलिस ने बताया कि युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 281, 3(5) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184, 189 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की कार (CG-10BP-9101) भी जब्त कर ली है। ………………….. इससे जुड़ी खबरें भी पढ़ें… 1. लग्जरी-कारों से NH जाम किया…रईसजादों की गाड़ियां जब्त: हाईकोर्ट की फटकार के बाद 7 युवकों पर FIR; 2000 का जुर्माना भरकर छूटे थे बिलासपुर में नेशनल हाईवे-130 जाम करने के मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने लग्जरी कारों को जब्त कर लिया है। साथ ही रसूखदार लड़कों पर FIR भी दर्ज की गई है। वहीं, जल्द ही उनकी गिरफ्तारियां भी की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… 2. बिलासपुर में चलती कार पर स्टंट VIDEO: सनरूफ खोल छत पर बैठकर सिगरेट पी रहे थे बदमाश, कार मालिक को नोटिस, लाइसेंस होगा निरस्त छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बदमाशों का कार पर सवार होकर स्टंटबाजी करते नजर आए। कार की सनरूफ खोलकर छत पर बैठकर सिगरेट पीते दिखे। स्टंट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…
