भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर का बंगला राजसी नजर आता है। बंगले में बाघ की खाल, हिरण के सींग, और मगरमच्छ सहित वन्य प्राणियों का संग्रह रहा है। आयकर सर्वे के बाद बंगले से चार मगरमच्छ रेस्क्यू किए गए। पीढ़ियों से राठौर परिवार वन्यजीवों के प्रति लगाव रखता है।
