उत्तर प्रदेश में बाढ़ के बाद अब बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पशुपालन विभाग ने प्रदेशभर में निगरानी व्यवस्था कड़ी कर दी है। सभी पोल्ट्री फार्मों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
