बालाघाट जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष की गाड़ी पर किसी अज्ञात ने पथराव किया है, जिससे गाड़ी का कांच टूट गया है। घटना की जानकारी मिलने पर संघ के अधिवक्ता ने कोतवाली थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने भी शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
