जबलपुर के पीएमश्री शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय में एंटीबायोटिक्स के दुरुपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा और एमडी मेडिसिन डॉ. आदित्य परिहार ने विद्यार्थियों को बिना चिकित्सकीय सलाह दवा लेने से होने वाले खतरों के बारे में विस्तार से बताया।
