बिरनपुर हिंसा…रहीम-ईदुल की हत्या के 17 आरोपी दोषमुक्त:जिला कोर्ट का फैसला, BJP विधायक के बेटे की मौत के बाद मिली थी दोनों की लाश

0
1

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा कांड में जिला एवं सत्र न्यायालय बेमेतरा ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने रहीम और बेटे ईदुल मोहम्मद की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए 17 लोगों को दोषमुक्त कर दिया। करीब तीन साल तक चली सुनवाई के बाद यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल 2023 को 2 समुदायों के बीच हुई हिंसा में 23 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। वहीं हिंसा के बाद 11 अप्रैल को शक्तिघाट इलाके में पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी। दोनों की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, वहीं आज कोर्ट ने रहीम मोहम्मद और ईदुल की हत्या के सभी आरोपियों को दोषमुक्त किया है। क्या हुआ था बिरनपुर में? साल भर पहले 8 अप्रैल 2023 के दिन 2 गुटों में हुए झगड़े के बीच भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। मामले ने तूल पकड़ा। विवाद को धार्मिक रंग देने के प्रयास भी हुए। कथित तौर पर झगड़ा बच्चों की मारपीट से शुरू हुआ। बवाल इतना हुआ कि गांव में कुछ घर जला दिए गए। इसके 2 दिन के बाद गांव के ही रहीम (55) और उसके पुत्र ईदुल मोहम्मद (35) की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई थी। गांव में तो 2 सप्ताह तक कर्फ्यू लगा रहा। भुनेश्वर की हत्या मामले में भी 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि, भुवनेश्वर की हत्या के मामले में रायपुर की CBI कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। वहीं रहीम और ईदुल मोहम्मद का जो मामला बेमेतरा के कोर्ट में चल रहा था, उस केस के 17 आरोपी दोष मुक्त हो गए हैं। बरी किए गए 17 आरोपियों के नाम • डकेश्वर सिन्हा उर्फ हरिओम (28 वर्ष) – चेचानमेटा, जिला बेमेतरा
• मनीष वर्मा (23 वर्ष) – खैरी, जिला बेमेतरा
• समारू नेताम (43 वर्ष) – कोरवाय, जिला बेमेतरा
• पूरन पटेल (19 वर्ष) – पदमी, जिला बेमेतरा
• राजकुमार निषाद (19 वर्ष) – पदमी, जिला बेमेतरा
• भोला निषाद (23 वर्ष) – पदमी, जिला बेमेतरा
• दूधनाथ साहू (27 वर्ष) – पेंडरवानी, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
• अरुण रजक (18 वर्ष) – पेंडरवानी, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
• चंदन साहू (20 वर्ष) – कोरवाय, जिला बेमेतरा
• होमेन्द्र नेताम (25 वर्ष) – कोरवाय, जिला बेमेतरा
• टाकेन्द्र साहू (22 वर्ष) – कोगियाखुर्द, जिला बेमेतरा
• राम निषाद (19 वर्ष) – कोगियाखुर्द, जिला बेमेतरा
• संजय कुमार साहू (25 वर्ष) – मासुलगोदी, जिला बेमेतरा
• चिंताराम साहू (68 वर्ष) – कोरवाय, जिला बेमेतरा
• लोकेश साहू (23 वर्ष) – कोगियाखुर्द, जिला बेमेतरा
• वरूण साहू (18 वर्ष 3 माह) – कोगियाखुर्द, जिला बेमेतरा
• राजेश साहू (23 वर्ष) – मासुलगोदी, जिला बेमेतरा खबर अपडेट की जा रही है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here