बिलासपुर में गरज-चमक के साथ गिर सकती है बिजली:आज बूंदाबांदी और शुक्रवार से तेज बारिश की संभावना, 32 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज

0
101

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। 14 सितंबर से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में तेजी आने के आसार हैं। वहीं गुरुवार को मौसम सामान्य रहा। 32 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दोपहर में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, शाम को आसमान में बदली छाई रही और ठंडी हवाएं चलती रही। वातावरण में नमी की वजह से तापमान बढ़ने के बाद भी गर्मी और उमस से राहत महसूस हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा गुरुवार की सुबह से धूप निकली हुई थी। हालांकि, सुबह नमी के वातावरण में गर्मी और उमस का एहसास नहीं हुआ, लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलने लगा वैसे ही सूर्य की तपिश बढ़ गई। दोपहर में अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में दो डिग्री बढ़ गया। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा। वहीं गुरुवार को 32 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जिसके चलते दोपहर में गर्मी और उमस से लोग परेशान होते रहे। हालांकि, दोपहर बाद आसमान में बदली छाई रही। काली घटाओं से वर्षा की स्थिति बन रही थी और ठंडी हवाएं चलने लगी, लेकिन बारिश नहीं हुई। फिर भी लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। चक्रीय चक्रवाती का प्रभाव एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उसके आसपास स्थित है। यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र अगले 24 घंटे में तटीय बांग्लादेश और उसके आसपास बनने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर उसके 48 घंटे में पहुंचने की संभावना है, जिसके प्रभाव से वर्षा की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here