बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र में रात में तेज रफ्तार बाइक के नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों युवक रविवार रात घर से निकले थे, परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, इस दौरान घटना की सूचना मिली।
