बिलासपुर में पुराने बस स्टैंड के पास एक युवक नाली के भीतर फंसा हुआ मिला। जब लोगों ने उसकी आवाज सुनी, तो स्लैब तोड़कर युवक को बाहर निकला गया। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें यह कहा जा रहा है कि युवक 5 दिनों से नाली के भीतर था।
