बिलासपुर में पारिवारिक जमीन विवाद में हमला:जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो भाइयों में जमकर मारपीट, दोनों के खिलाफ केस दर्ज

0
6

बिलासपुर में पारिवारिक जमीन विवाद के चलते दो भाइयों में मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पैतृक जमीन पर एक भाई ने कब्जा कर लिया है, जिसे हटाने को लेकर ये झगड़ा हुआ। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल महिला रोती और चिल्लाती हुई नजर आ रही है। ग्राम पंधी निवासी बबली शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि जय शर्मा, राजीव और आंचल शर्मा जबरन उनके कोठार की घेराबंदी काट रहे थे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर लोहे के औजार से सिर पर वार कर दिया, जिससे वो लहूलुहान होकर घायल हो गई। बीच-बचाव करने आए उसके ससुर रमेश शर्मा और पति हितेश शर्मा के साथ भी मारपीट की गई। बबली का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एएसआई के बेटे ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट
दूसरी तरफ राजीव शर्मा बीबीए का छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि बीते शनिवार की सुबह 9.30 बजे वो अपनी बहन के साथ कोठार गया था। जहां, हितेश शर्मा द्वारा की गई जाली तार की घेराबंदी को हटाने के दौरान विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि हितेश, रमेश और बबली शर्मा ने गाली-गलौज करते हुए पत्थर और डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे राजीव के पिता संजय शर्मा पर भी लोहे की वस्तु से वार किया गया, जिससे उनके चेहरे और उंगली में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है। जमीन में कब्जा को लेकर विवाद
दरअसल, जमीन में कब्जा को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। आरोप है कि कोठार में एक पक्ष ने कांटा तार का घेरा लगाया है, जिसे दूसरे पक्ष के लोग जबरन तोड़ दिया, जिसके चलते यह विवाद शुरू हुआ और मामला खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हमले का वीडियो वायरल
दो पक्षों में हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक महिला खून से लथपथ होकर रोती और चिल्लाती हुई नजर आ रही है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोग धमकाते और मारपीट करते दिख रहे हैं। दूसरे पक्ष का आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने पहले हमला किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here