एनएसएस कैंप में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र का प्रलोभन देकर जबरन नमाज पढ़वाने की शिकायत मिलने पर हिंदू संगठन के सदस्यों ने विरोध करना शुरू कर दिया। वंदे मातरम मित्र मंडल समेत अन्य संगठन के लोगों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही थाने में आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
