रेलवे में लोको पायलट दिलेश्वर टोंडर की शादी 2022 में आकांक्षा से हुई थी और उनकी दो साल की बच्ची है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच आए दिन लड़ाई होती है। पति का कहना है कि पत्नी घर के काम नहीं करती है और बात-बात में विवाद करती है। इससे पहले भी उन्होंने मारपीट की रिपोर्ट थाने में कराई थी।
