बिहार चुनाव…भूपेश बघेल और गहलोत बने सीनियर ऑब्जर्वर:, 19 जिला चुनाव पर्यवेक्षकों की भी लिस्ट जारी

0
3

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर की लिस्ट जारी की है। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत और कांग्रेस के सीनियर लीडर अधीर रंजन चौधरी को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। इन तीनों नेताओं के अनुभव को देखते हुए कांग्रेस ने बिहार चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी की है। बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर जानकारी दी है। देखिए ये लिस्ट… 41 डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन आब्जर्वर भी नियुक्त AICC ने इन 3 सीनियर लीडर्स के अलावा सभी जिलों के लिए 41 डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन आब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इनमें अविनाश पांडे, भक्त चरण दास, अजय राय, अनिल चौधरी, बी.वी. श्रीनिवास, विक्रांत भूरिया, इरफान अंसारी, रोहित चौधरी और अनिल चोपड़ा आदि शामिल हैं। पिछली बार से कम सीटों पर लड़ सकती है RJD-कांग्रेस लोकसभा चुनाव में RJD 23, कांग्रेस 9, वाम दल 5 और VIP 3 सीटों पर उतरे थे। एक लोकसभा सीट में 6 विधानसभा सीट को माना जाता है। इस फॉर्मूले के आधार पर ही विधानसभा में सीटों का बंटवारा हुआ तो RJD की 138 सीटों पर दावेदारी बन रही है। इसके अलावा कांग्रेस की 54, तीनों वाम दलों की 30 और VIP की 18 सीटें पर दावेदारी बन रही है। कुल 243 सीटों में बची 3 सीटें दूसरे दलों के लिए छोड़ा जा सकता है। पिछली बार कितनी सीटों पर लडे़ 2020 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में RJD 144 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 75 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ी। 19 सीटों पर जीत मिली। माले 19 सीटों पर चुनाव लड़ा और 12 पर जीत दर्ज की। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा और दो सीटों पर जीत हासिल की। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा और दो सीटों पर जीत हासिल की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here