MP News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। चुनाव की तैयारी को लेकर अन्य राज्यों में भी राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। मध्य प्रदेश इससे अछूता नहीं है। यहां भी भाजपा और कांग्रेस ने उन चेहरों की बिहार चुनाव में तैनाती पर चिंतन शुरू कर दिया है, जो प्रचार व प्रबंधन की कमान संभालेंगे।
