CG News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में चेरपाल पोटाकेबिन के दो आदिवासी छात्रों को रात में सोते समय जहरीले सांप ने डस दिया, जिससे एक छात्र की मौत हो गई। दूसरे छात्र रामलू की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बीजापुर में इलाज बाद मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने पहले झाड़ फूंक करके बचाने की कोशिश की, लेकिन छात्र को बचा नहीं सके।
