Bijapur News: माओवाद प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले के थाना गंगालूर अंतर्गत ग्राम हिरोली के मर्रेपारा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 85 बटालियन द्वारा चलाए गए माओवादी विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा छुपाकर रखा गया हथियार एवं विस्फोटक सामग्री का एक गुप्त डंप में बरामद किया गया है।
