बीजापुर में 84 लाख के इनामी 34 नक्सलियों का सरेंडर:इनमें 7 महिलाएं शामिल, DVCM-PLGA रैंक के कैडर; 5 पर 8-8 लाख का इनाम था

0
4

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 34 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इन पर 84 लाख रुपए का इनाम था। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 7 महिलाएं और 27 पुरुष शामिल हैं। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर, केरलापाल एरिया कमेटी, PLGA, मिलिशिया के सदस्य और कमांडर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सरेंडर करने वाले 34 नक्सलियों में से 5 नक्सलियों पर 8-8 लाख का इनाम था। 3 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था। वहीं 10 नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपए और 7 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम था। नक्सलियों ने बीजापुर पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि ‘पूना मारगेम’ नीति ने यह सिद्ध किया है कि संवाद, संवेदनशीलता और विकास हिंसा से कहीं अधिक प्रभावी समाधान हैं। यह आत्मसमर्पण केवल हथियार छोड़ने का नहीं, बल्कि भय से मुक्त होकर सम्मानजनक जीवन की ओर लौटने का निर्णय है। पहले देखिए ये तस्वीरें- नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने नक्सलियों से हिंसक रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास योजना नक्सलियों के लिए आकर्षक है। उनके परिवार भी चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जिएं और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। जनवरी 2024 से अब तक 824 नक्सलियों ने किया सरेंडर बीजापुर जिले में 1 जनवरी 2024 से अब तक कुल 824 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं। इसी दौरान 1079 नक्सली गिरफ्तार किए गए और 220 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए। 6 दिन पहले 15 नक्सलियों ने किया था सरेंडर छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर एक्टिव 15 नक्सलियों ने बुधवार को कांकेर और गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। इन नक्सलियों पर केंद्र और राज्य सरकारों ने कुल 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित किया था। इनमें कुख्यात नक्सली विनोद शयाना भी शामिल है। इसमें से 11 नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आत्मसमर्पण किया। इन पर कुल 82 लाख रुपए का इनाम था। वहीं, 2 महिला समेत 4 नक्सलियों कांकेर में सरेंडर किया। इन पर 23 लाख रुपए का इनाम घोषित था। 8 दिन पहले 11 नक्सलियों का सरेंडर उत्तर बस्तर डिवीजन में सक्रिय सीपीआई (माओवादी) लीडर और सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) रामधेर मज्जी ने सोमवार को खैरागढ़ के कुम्ही गांव, बकरकट्टा थाने में 11 साथियों के साथ सरेंडर किया था। नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाले। सभी पर कुल 2.95 करोड़ रुपए का इनाम था। रामधेर मज्जी ने एक AK-47 राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया। उनके साथ डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) रैंक के चंदू उसेंडी, ललिता, जानकी और प्रेम ने भी सरेंडर किया, जिनमें से 2 के पास AK-47 और इंसास राइफल थीं। ………………………………………………. नक्सलियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर एक्टिव 15 नक्सलियों का सरेंडर:गढ़चिरौली में 11, कांकेर में 4 ने डाले हथियार; सभी पर कुल 1.5 करोड़ का इनाम था छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर एक्टिव 15 नक्सलियों ने बुधवार को कांकेर और गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन नक्सलियों पर केंद्र और राज्य सरकारों ने कुल 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित किया था। इसमें से 11 नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आत्मसमर्पण किया। इन पर कुल 82 लाख रुपए का इनाम था। वहीं, 2 महिला समेत 4 नक्सलियों कांकेर में सरेंडर किया। इन पर 23 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here