बीजापुर में IED ब्लास्ट…CRPF के 2 जवान जख्मी:नक्सलियों ने पहले से ही दबा रखा था बम, पैर पड़ने से हुआ धमाका

0
17

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आने से CRPF के 2 जवान जख्मी हो गए हैं। दोनों जवानों के पैर समेत कई अंगों में चोटें आई है। दोनों घायलों को बीजापुर के जिला अस्पताल लाया गया है, जहां इलाज जारी है। मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, CRPF 229 के जवान बासागुड़ा-आवापल्ली मार्ग पर ड्यूटी पर निकले थे। नक्सलियों ने तिमापुर-मुरदुंड़ा के बीच पहले से ही IED प्लांट कर रखा था। ड्यूटी के दौरान जोर का धमाका हुआ। जिसकी चपेट में 2 जवान आ गए। साथी जवानों ने उन्हें मौके से निकाला। फिर उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए हैं। दोनों का इलाज जारी है। बीजापुर ASP चंद्रकांत गवर्णा ने कहा कि, दोनों की स्थिति ठीक है। घटना के संबंध में जल्द ही पूरी जानकारी दी जाएगी। ………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… 8 लाख का इनामी नक्सली स्नाइपर-डिप्टी कमांडर ढेर:बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में मुठभेड़, आईजी बोले- 18 महीने में 415 हार्डकोर नक्सली मारे छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें 8 लाख का इनामी डिप्टी कमांडर और स्नाइपर सोढ़ी कन्ना मारा गया। सर्चिंग के दौरान उसका शव और 303 राइफल बरामद हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here