खजराना टीआई मनोज सेंधव के अनुसार अर्जुन पर पीड़िता के पिता पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप लगा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच उसने कोर्ट परिसर में ही पीड़िता के फोटो खींच कर भाई को वाट्सएप द्वारा भेज दिए। इस मामले में एमजी रोड़ थाना में केस दर्ज किया गया।
