ग्रामीण ने बताया कि उनकी सबसे छोटी बहन जामफूल के पति की मौत हो चुकी है। वह मायके में ही अपने भाई बलदाऊ के घर पर रहती थी। उसकी हत्या के बाद आरोपी नाबालिग ने जेवर बेच दिए और पैसे लेकर गर्लफ्रेंड के साथ फरार होने की तैयारी में था। मगर, इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
